छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों के लिए बड़ी पहल


ई-श्रम साथी ऐप” से अब श्रमिकों को घर बैठे मिलेगा काम
छत्तीसगढ़| विशेष खबर ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्युज नेटवर्क. छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल करते हुए “ई-श्रम साथी ऐप (CG Labour Chowk)” का शुभारंभ किया गया है। इस अभिनव योजना का उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार से जोड़ना और उन्हें काम की तलाश में लेबर चौक या चावड़ी में खड़े रहने की समस्या से राहत देना है।

इस जनहितकारी पहल के लिए छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को भी श्रेय दिया जाना चाहिए, जिनके मार्गदर्शन में श्रमिक कल्याण और रोजगार व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले के सभी निर्माण विभागों एवं अधीनस्थ ठेकेदारों को ऐप में अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने कहा गया है।
ऐप से क्या होगा फायदा?
– श्रमिकों को काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
– नियोक्ता सीधे ऐप के माध्यम से श्रमिकों से संपर्क कर सकेंगे।
– निर्माण विभाग और ठेकेदार ऑनलाइन श्रमिक बुला सकेंगे।
– रोजगार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल होगी।
निर्माण विभागों को दिए गए निर्देश
– सभी ठेकेदारों का नियोक्ता (Employer) के रूप में पंजीयन।
– निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का श्रमिक (Worker) के रूप में रजिस्ट्रेशन।
– अधिकारी भी ऐप में पंजीकृत होकर आवश्यकता अनुसार श्रमिकों की सेवाएं ले सकेंगे।
यह पहल डिजिटल छत्तीसगढ़ और श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
इससे स्थानीय श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
ई-श्रम साथी ऐप डाउनलोड करें:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.labourchowk.cg_app

Live Cricket Info