राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

BREAKING: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर/दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत की। ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान के निर्देशित दौरे की व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार भी जानें। बता दें कि एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं और वे खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि उनको हवाई यात्रा के साथ भारत के सर्वोच्च पदासीन राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button