राज्य समाचार

विकसित कृषि संकल्प अभियान में जैविक खेती की जानकारी दी

Spread the love

नारायणपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नारायणपुर जिला सहित पूरे भारतवर्ष में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 11 जून 2025 को कस्तूरमेटा गांव में कृषि एवं समवर्गी विभागों के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत ज्यादा संख्या में क्षेत्र के किसान एवं महिलाओं ने सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

कृषि विभाग के उपसंचालक लोकनाथ भोयर ने सभी अबूझमाड़िया किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ाने, धान बेचने के लिए पंजीयन, फसल बीमा की जानकारी, मक्का की खेती एवं रागी, कोदो, कुटकी की खेती करने की विस्तृत जानकारी प्रदान किया। पशुधन विकास विभाग के डॉ दीपेश रावटे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग का काम पूरा होते ही कस्तूरमेटा क्षेत्र में दूध, अंडा और मांस की मांग बढ़ जायेगी। इसके लिए सभी पशुपालकों को नस्ल सुधार के माध्यम से दुधारू पशु पालन करने की जानकारी प्रदान की। पशुधन एवं कुक्कुट में समयबद्ध टीकाकरण की जानकारी उपस्थित किसानों को दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल के वैज्ञानिक इंद्र कुमार केमरो ने विस्तार से नमक के घोल से बीज उपचार, धान मक्का की कतार बोनी, दलहन तिलहन फसल, कोदो कुटकी रागी की खेती मृदा परीक्षण एवं जैविक कृषि की विस्तृत जानकारी प्रदान किया।

उद्यानिकी विभाग के चंद्रशेखर नायक ने आइल पाम खेती से संबंधित योजना का विस्तार से जानकारी दी और फलोद्यान से संबंधित जानकारी प्रदान किया। इस कार्यक्रम में कस्तूरमेटा सरपंच जयराम जुर्री, कृषि विभाग से प्रमिला नाग, टीकम मानकर पशुधन विकास विभाग से दुष्यंत ठाकुर सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button