राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

लोहे के खंभे से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, इधर प्रसूता को ले जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल, एक की गई जान

Spread the love

कवर्धा और धमतरी में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. जिसमें कवर्धा में ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं धमतरी में प्रसूता को अस्पताल ले जाते वक्त दुर्घटना हो गई. जिसमें 6 लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई.

कवर्धा में एनएच 30 (NH 30) इंदौरी धरमपुरा गांव के बीच लोहे के खंभे से भरा वाहन पलट गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. ट्रेलर में ड्राइवर, कंडक्टर और सहयोगी समेत कुल तीन लोग सवार थे. जो कि रायपुर से जबलपुर जा रहे थे. दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे. शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. घटना देर रात की है. मामले में पिपरिया पुलिस जांच कर रही है.इधर धमतरी में प्रसूता को अस्पताल लाते वक्त बोलेरो और पिकअप में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोग घायल हुए और 1 की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक प्रसूता को लेकर परिवार नगरी से धमतरी डिलवरी के लिए जा रहा था. इस बीच ये हादसा हो गया. घायलों में प्रसूता भी शामिल है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button