राज्य समाचार

ग्रामीण स्वच्छता अभियान की प्रगति परखने कलेक्टर महोबे ने ली समीक्षा बैठक

Spread the love

 

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन के संबंध, गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालयों के निर्माण करने, ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने, फिकल स्लज मैनेजमेंट से गांवों को जोड़ने, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button