राज्य समाचार

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने निषाद केवट समाज को दी 30 लाख के विकास कार्यों की सौगात

 

महाराजा गुहा निषादराज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा  । आज रविवार को नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवारी स्थित छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित महाराजा गुहा निषादराज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा गुहा निषादराज की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की। इस अवसर पर निषाद केवट समाज को लगभग 30 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि इन कार्यों का भूमिपूजन मंत्री देवांगन द्वारा पिछले वर्ष समाज के कार्यक्रम में किया गया था।

रविवार को समाज भवन में निर्मित बाउंड्रीवाल, किचन शेड, अतिरिक्त कक्ष एवं बोर निर्माण कार्यों का लोकार्पण विधिवत रूप से संपन्न हुआ। विकास कार्यों के लोकार्पण पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री देवांगन का महामाला पहनाकर विशेष अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

 

अपने संबोधन में मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि निषाद केवट समाज का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रारंभ से मिलता रहा है। महाराजा गुहा निषादराज के आशीर्वाद से ही आज समाज को इतने बड़े विकास कार्यों की सौगात देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

 

 

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शहर और जिले के समग्र विकास के साथ-साथ प्रत्येक समाज को निरंतर विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।

 

 

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, सभापति नूतन सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद युगल कैवर्त, पार्षद किशन कैवर्त, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त, समाज के जिला अध्यक्ष ललित कैवर्त, कोषाध्यक्ष संतोष कैवर्त, महिला अध्यक्ष पूनम कैवर्त, युवा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button