राज्य समाचार

किसानों की मनेगी असली होली, इस दिन आएगा बोनस का पैसा,

रायपुर-   होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है। कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए की आदान सहायता प्राप्त होगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

 

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि त्यौहारी माहौल में न केवल किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, बल्कि वे आगामी खरीफ सीजन की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। राज्य शासन की यह पहल किसानों की खुशहाली और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। होली से पहले सहायता राशि जारी कर सरकार ने यह संदेश दिया है कि अन्नदाता की आर्थिक सुदृढ़ता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button