राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

भाजपा का संगठनात्मक दांव : मुसर्रफ खान को मिली अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर की कमान

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेशभर में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के अनुमोदन के क्रम में पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा जैसे अहम और संवेदनशील संगठनात्मक मोर्चे की जिम्मेदारी भी भरोसेमंद नेतृत्व को सौंप दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुसर्रफ खान को सौंपी है। लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले मुसर्रफ खान को यह दायित्व उनकी संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए दिया गया है।

मुसर्रफ खान को पार्टी का एक जुझारू सिपाही माना जाता है, जो संगठन के हर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे बेलतरा क्षेत्र के फायर ब्रांड विधायक सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाते हैं और उनके साथ निरंतर समन्वय में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देते आए हैं। क्षेत्र में भाजपा के जनाधार को विस्तार देने में उनकी भूमिका को संगठन के भीतर विशेष रूप से सराहा जाता रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मुसर्रफ खान ने विधायक सुशांत शुक्ला सहित भाजपा के प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो मुसर्रफ खान को यह जिम्मेदारी मिलना भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत संगठन को जमीनी कार्यकर्ताओं के भरोसे और अधिक मजबूत किया जा रहा है। बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में इस नियुक्ति को संगठनात्मक संतुलन और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button