राज्य समाचार

कांग्रेस स्टार प्रचारकों के नाम पर बोले सीएम भुपेश बघेल

Spread the love

रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी समेत कई स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ आएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर रही है। जल्द ही सभी राज्यों के स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस हाईकमान की प्राथमिकता वाला राज्य है, तभी तो विधानसभा चुनाव में राहुल ने यहां 12 विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं की थीं। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो भी किया था। पार्टी के दूसरे स्टार प्रचारकों की यहां लगभग 200 सभाएं हुई थी।
लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ को महत्व दिया जाएगा। आचार संहिता लगने के बाद शुक्रवार को राहुल का पहला दौरा रायपुर का हुआ। राहुल की डिमांड तो यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं में रहती ही है, लेकिन जब से प्रियंका सक्रिय राजनीति में आ गई हैं, तब से उनकी डिमांड बढ़ गई है।
पार्टी के नेता-कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका यहां सभा करें। हालांकि, विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लोग प्रियंका की कम से कम एक सभा की मांग कर रहे थे, लेकिन उस समय प्रियंका सक्रिय राजनीति में नहीं आई थीं।
पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका की सभा से महिला, युवा के अलावा आदिवासी मतदाता प्रभावित होंगे। आदिवासी आज भी प्रियंका में उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। इस कारण पार्टी के लोग चाहते हैं कि प्रियंका की एक सभा बस्तर या सरगुजा संभाग में हो

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button