राज्य समाचार

दंतैल ने फिर एक वृद्ध कोरवा महिला की ली जान, एक माह के अंदर पांचवीं मौत

कोरबा ।  दंतैल हाथी ने एक बार फिर पहाड़ी कोरवा महिला को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दो बैलों को भी मार डाला है।

घटना बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के ग्राम गढ़कटरा की है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे यहां रहने वाली भलाई बाई पहाड़ी कोरवा 68 वर्ष घर से दिशा मैदान के लिए निकली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस बीच जंगल में अचानक लोनार हाथी से उसका सामना हो गया। वह जान बचाने के लिए भागती इससे पहले हाथी उसे अपना शिकार बना लिया और कुचल दिए जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सरपंच व वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे है।

गांव में ही दो बैल भी मृत अवस्था में मिले हैं। माना जा रहा है कि इसी हाथी ने इन मवेशियों को भी कुचला है। अब इस घटना के बाद से यहां के ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं।

पिछले एक माह के अंदर यह हिंसक हाथी पांच लोगों को अब तक अपने पैरों तले कुचलकर मार चुका है। इसके पहले वन विभाग ने कुमकी हाथी राजू के माध्यम से इसे काबू में करने की कोशिश की थी पर सफलता नहीं मिल सकी थी।

कुमकी हाथी से सामना होते ही वह जंगल में जा दुबकता था। कुमकी के वापस लौट के कुछ दिनों बाद ही लोनार फिर बाहर निकल गया। पाली में एक वृद्ध को कुचलने के बाद बालको क्षेत्र जा पहुंचा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button