कैरियर

नियद नेल्लानार योजना : हिड़मा के गांव पुवर्ती और भेज्जी में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत

सुकमा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन निरंतर प्रभावी पहल कर रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिले के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि शासन के द्वारा कोंटा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम पुवर्ती और भेज्जी में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित करने की अनुमति प्रदान की गई है।

दोनों केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12-12 पदों की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

 

अब इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में 10-10 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के निवासियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

जिला प्रशासन की इस जनकल्याणकारी पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को अब इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित होंगी।

 

छत्तीसगढ़ सरकार की यह जनहितकारी पहल सुकमा जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक को, चाहे वह कितना भी दुर्गम क्षेत्र में क्यों न रहता हो, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button