राजनीतीराज्य समाचार
राहुल गाँधी की आज राजधानी रायपुर में सभा
आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आज छत्तीसगढ़ में पहली सभा
रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आज राजधानी रायपुर में आचार सहित लगने के बाद पहली सभा होने जा रही है, रायपुर में वे लगभग छह घंटे और सम्मेलन स्थल पर लगभग एक घंटा रहेंगे। वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
राहुल दोपहर दो बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में भोजन करने जाएंगे। आधे घंटे बाद रिंग रोड से गोल चौक डीडीनगर होकर साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। किसान सम्मेलन के बाद वापस होटल आना होगा। कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारी पर चर्चा करेंगे।साइंस कॉलेज मैदान में 15 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा करेंगे। इसके पहले 2003 के चुनाव के पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा हुई थी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
