राज्य समाचार

जागो मतदाता जाबो कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अनुक्रम में जागो मतदाता जाबो कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान जाबो कार्यक्रम के तहत् व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्यवाही किये जा रहे हैं। जिले में सर्व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर, मेंकिग प्रतियोगिता, घर-घर दस्तक के माध्यम से मतदाताओं को बहु पद एवं बहु स्थान श्रेणी का मतदान किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों द्वारा 20 जनवरी 2025 से कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। स्कूलों द्वारा जागो मतदाता जाबो कार्यकम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहका भिलाई, जांमगांव आर, आदर्श कन्या शाला दुर्ग सेजेस तितुरडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हॉस्पिटल सेक्टर 09 भिलाई, सेजेस खम्हरिया जुनवानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प 01 भिलाई, शास पूर्व माध्यमिक/हाईस्कूल कोलिहापुरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button