राज्य समाचार

Bilaspur रेलवे स्टेशन में पानी फुहारें का इंतजाम, यात्रियों को गर्मी से मिल रही राहत

बिलासपुर।  बिलासपुर में टेम्प्रेचर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी से बचने रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे निकलने वाली ठंडे पानी की हल्की फुहार से यात्रियों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा। राहत की उम्मीद कम है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर में पारा 44 डिग्री पार जा सकता है। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही यह सिस्टम तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button