राज्य समाचार

बेटे ने की मां की हत्या घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला आरोपी हिरासत में आरोपी

Spread the love

सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। यह घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है, जो कि भेड़िकोना गांव की रहने वाली थी।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पड़ोसियों ने बताया कि रात में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया और उसने अपनी मां की बुरी पिटाई कर दी। इस पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी बेटे को भी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button