राज्य समाचार

2 गुड्स ट्रेन के 4 इंजन आपस में टकराये, एक पायलट की मौत, वहीं 5 लोको पायलट घायल

19.04.23| बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा हुआ है. सिंहपुर के पास 2 गुड्स ट्रेन के 4 इंजन आपस में टकराने से ट्रेन के ड्राइवर के जिंदा जलने की सूचना सामने आई है. बुधवार प्रात:6 बजे यह दुर्घटना होना बताई जा रही है. खड़ी मालगाड़ी को पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे वाली मालगाड़ी पलट गई और पीछे वाली मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई. दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मालगाड़ी की तरफ दौड़े लेकिन उसमें भीषण आग लग चुकी थी

शहडोल जिले में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां खड़ी मालगाड़ी में बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी टकरा गई। इसी दौरान तीसरी मालगाड़ी वहीं से गुजर रही थी, हादसा होते ही दोनों मालगाड़ी के डिब्बे तीसरी मालगाड़ी पर जा गिरे और इंजन में आग लग गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में एक पायलट की मौत हुई है। वहीं 5 लोको पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर और जबलपुर से रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए इस मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेन डीरेल हो गईं और इंजन में आग लग गई। रेल हादसे के कारण कटनी-बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button