राज्य समाचार

जशपुर में बड़ा हादसा: 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM साय ने जताया शोक…

जशपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हर्षोल्लास का माहौल अचानक मातम में बदल गया। बगीचा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 25 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना पर शोक जताया है।

कैसे हुआ हादसा
बगीचा क्षेत्र में करीब 150 ग्रामीण गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल थे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच अचानक तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ में घुसकर कई लोगों को रौंद डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना पर घायलों को तुरंत बगीचा अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात कलेक्टर रोहित व्यास स्वयं अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान
अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा
विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण
खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव

घायलों की सूची (आंशिक)
फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर समेत कुल 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में हाहाकार
हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों के परिजन अपने अपनों की सलामती के लिए इधर-उधर भागते रहे। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सीएम साय ने जताया शोक
इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने कहा: जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है। घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button