राज्य समाचार

किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

ग्राम सिरोली में मूंगफली की खेती कर रहे किसानों से मिले कलेक्टर

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।   कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम खम्हारडीह एवं सिरोली का महावीर जयंती पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्राम खम्हारडीह में चल रहे तालाब पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मानव दिवस (2431) की स्थिति, श्रमिकों के लिए पेयजल व्यवस्था, श्रम पंजीयन एवं कार्य समय को लेकर मजदूरों से सीधे संवाद किया। साथ ही श्रमिक पाठ, बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, लखपति दीदी योजना एवं राशन कार्ड की स्थिति की भी जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कलेक्टर ने गांव के सचिव से आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महतारी वंदन योजना और सोख्ता गड्ढों की प्रगति पर भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि गांव में 100 से अधिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर ने पाम ट्री का पौधारोपण भी किया।

 

 

कलेक्टर ने ग्राम सिरोली का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात कर कृषि कार्यों की स्थिति जाना। किसान गीता सिंह सिदार द्वारा डेढ़ एकड़ में की जा रही मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया गया। गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मूंगफली की खेती की जा रही है। किसानों ने नर्मदा तालाब से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर स्वयं किसानों के साथ कच्चे पहाड़ी मार्ग से पैदल चलते हुए तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे।

 

 

 

किसानों ने बताया कि तालाब का लगभग 80 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह जाता है। लगभग 8 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस तालाब के आसपास करीब 300 एकड़ कृषि भूमि स्थित है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने चेक डेम निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ सारंगढ़ को दिए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button