राज्य समाचार

9 महीने की बच्ची ने जहरीले करैत को काटा, कुछ ही मिनटों में तोड़ा दम…

Spread the love

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बस्तर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 9 महीने की मासूम बच्ची ने जहरीले करैत सांप को ही काट लिया। घटना के कुछ ही मिनटों में सांप की मौत हो गई। यह मामला परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार का है।

जानकारी के मुताबिक, मानवी नान की बच्ची घर में खेल रही थी। उसकी मां दीपिका बीमार होने के कारण कमरे में आराम कर रही थी, जबकि अन्य परिजन खेतों में गए थे। इस दौरान दरवाजे के पीछे छिपा जहरीला करैत सांप घर के अंदर आ गया। बच्ची ने उसे खिलौना समझकर दांतों से काट लिया। कुछ ही देर में सांप तड़पकर मर गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और बच्ची को तुरंत जगदलपुर के मेकाज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखकर सभी जांच कीं। सौभाग्य से बच्ची पूरी तरह सुरक्षित रही और अगले दिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मां दीपिका ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बच्ची को सांप के साथ देखा तो उनके होश उड़ गए, लेकिन यह देखकर राहत मिली कि मानवी पूरी तरह स्वस्थ है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग बच्ची की हिम्मत देखकर दंग रह गए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button