राज्य समाचार

घर के कुंए में मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा कारण स्पष्ट नहीं …

Spread the love

सक्ती(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही घर के कुंए में संदिग्ध हालत में तैरता मिला। मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार संतोष शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था।

काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने में सूचना दी गई थी। रविवार की सुबह जब परिजन रोज की तरह कुंए के पास पहुंचे, तो उन्हें पानी की सतह पर कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा गया तो वो संतोष यादव का शव था। यह देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शव को बाहर निकलवाया गया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत आत्महत्या है या फिर कुंए में गिरने से हुई दुर्घटना — यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और संतोष की असामयिक मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button