मनोरंजन

Bigg Boss 17 का पहला प्रोमो टीजर आया सामने, नए लुक में नजर आए सलमान खान …

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है. बिग बॉस 17 ने अपना पहला प्रोमो टीजर शेयर कर दिया है. सामने आए टीजर में सलमान खान का नया लुक देखने को मिल रहा है. जो काफी चर्चा का विषय बन गया है.

बिग बॉस 17 के टीजर में सलमान खान का नया लुक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सामने आए इस टीजर में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, “अब तक अपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार, दिल, दिमाग और दम – अभी के लिए इतना ही, मैं बस इतना ही बता सकता हूं”.

बता दें कि कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस दिलचस्प टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया कि “इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग. देखिए बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) जल्दी ही, सिर्फ कलर्स पर…

शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट नहीं की गई रिवील 

बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) एक बार फिर अपने दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है. बता दें कि प्रोमो के साथ शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि 15 अक्टूबर से इसे शुरू किया जा सकता है. वहीं कंटेस्टेंट को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अभी तक कई टीवी सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं.

वहीं, कहा जा रहा है कि शो में कंवर ढिल्लों भी शो में एंट्री कर सकते हैं. इनके अलावा खतरों के खिलाड़ी 13 फेम अरिजित तनेजा, जिया मानिक, कनिका मान, सुनंदा शर्मा भी बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का हिस्सा बन सकते हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button