मनोरंजन

अर्जुन के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने दिया ये बयान

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में है। ऐसी खबर है कि दोनों 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। अभी तक तो दोनों में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन मलाइका ने अब इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका ने शादी की खबरों पर कहा ये सब झूठ है।
एक हिन्दी वेबसाइट के मुताबिक बोनी कपूर ने कहा ये सब खबरें गलत है। बता दें कि खबर ये भी थी कि शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इनमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत उनकी बांद्रा गर्ल गैंग मौजूद है। इसी के साथ गेस्ट लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शामिल होने की आशंका है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button