राज्य समाचार

एयरपोर्ट पर रील्स बनाना अब पड़ेगा भारी, नियम तोड़ने पर यात्रा बैन और फोन जब्ती तक की कार्रवाई

Spread the love

रायपुर। सोशल मीडिया के दौर में रील्स और वीडियो बनाना आम बात हो गई है, लेकिन अब यह शौक यात्रियों को भारी पड़ सकता है। हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए DGCA और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने नई सख्त गाइडलाइन जारी की है।

इन जगहों पर पूरी तरह बैन


नई गाइडलाइन के अनुसार, एयरपोर्ट के सुरक्षा होल्ड एरिया  में रील, वीडियो या फोटो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा विमान के खड़े होने वाले क्षेत्र (एप्रन) और बस से यात्रियों को विमान तक ले जाने के दौरान भी वीडियो या फोटो शूट करने पर रोक लगा दी गई है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई


अधिकारियों के मुताबिक, यदि कोई यात्री इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें यात्रा पर अस्थायी प्रतिबंध (बैन), जुर्माना और मोबाइल फोन जब्त करने तक के प्रावधान शामिल हैं।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला


एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए लिया गया है। कई बार वीडियो और फोटो के जरिए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम जानकारी सार्वजनिक हो जाती है, जिससे खतरा बढ़ सकता है।

यात्रियों से सहयोग की अपील


प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे नए नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button