राज्य समाचार
मंत्री चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया चंदन का पौधारोपण
अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में चंदन का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भारत सिंह सिसौदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थिति रहे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info