राज्य समाचार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास …

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल शुक्रवार  को छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 4 अप्रैल की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल शनिवार की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव को लेकर शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्डी आएंगे। महोत्सव में 3 अप्रैल को कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button