राजनीतीराज्य समाचार

मोदी सरकार किसी भी राज्य से नहीं करती भेदभाव – योगी

रायपुर। भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दुर्ग जिले में धुंआधार प्रचार किया। उन्होंने वैशालीनगर, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित कर चैथी बार डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ-सबका विकास इसलिए केन्द्र में बैठी नरेन्द्र मोदी सरकार ने कभी किसी राज्य के साथ भेदभाव नही किया। एक समय था जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तब मुख्यमंत्री को राज्य के विकास के लिए दिल्ली में धरना देना पड़ता था। केन्द्र में जब से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी हैं तब से राज्य के विकास की गति बढ़ गई है। श्री योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस की ही सरकार थी जो एक रुपये में 75 पैसा कमीशन में खा जाया करती थी। आज केन्द्र सरकार राज्यों को उनकी जरूरत और विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध करा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते 15 वर्षों में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में जितने विकास के काम किए हैं आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। एक समय बीमारू राज्य के नाम से जाना जाने वाला छत्तीसगढ़ राज्य आज समृध्द और विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में जाना जाता हैं। छत्तीसगढ़ के विकास को रूकने नही देना है। इस विकास के क्रम को जारी रखना है। डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में फिर भाजपा सरकार बनाना है तभी नवा छत्तीसगढ़ का स्वप्न साकार होगा। हमें डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को सिरमौर छत्तीसगढ़ बनाना है। 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button