राज्य समाचार

सुशासन तिहार : कलेक्टर ने अंतिम दिन किया जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

महासमुंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण अंतर्गत आम जनता तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने जनपद पंचायत महासमुंद के सुदूर ग्रामों छपोराडीह, पासिद और चुहनी ग्राम पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुशासन तिहार के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही जिले के पांचों विकासखंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त किए गए 51 नोडल अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।“

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की मांग, शिकायतें और समस्याओं को पोर्टल में एंट्री कर संबंधित विभागों को भेजी जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों की बैठने तथा गर्मियों को देखते हुए पानी व छांव की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, साथ ही आम जनता की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी इसका अहम हिस्सा है। सुशासन तिहार को लेकर ग्राम वासियों में उत्साह और भागीदारी की भावना देखने को मिली। कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने तिहार की तैयारियों व क्रियान्वयन की जानकारी दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button