राज्य समाचार

सुशासन तिहार : घुपसाल में समाधान शिविर संपन्न

Spread the love

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत घुपसाल कु. में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमगांव छु, बम्हनीचारभाठा, भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, कल्लूबंजारी, केशोटोला, कुहीकला, लाममेटा, मासुल, मेटेपार, टिपानगढ़ के ग्रामीणों से शिकायत एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों को प्राप्त कुल 2220 आवेदन का निराकरण किया गया। जिनमें से 2189 आवेदन मांगों एवं 31 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे।

समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का ग्रामीणों की उपस्थित में निराकरण की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड,  मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रसान भी कराया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य  गोपाल सिंह भुआर्य,  बालमुकुंद कुंजाम,  ओम प्रकाश चन्द्रवंशी,  एकांत चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी मण्डावी, श्रीमती भेष बाई साहू एवं श्रीमती उतरा निषाद, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया तथा सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार कुमर्दा श्रीमती अकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया  होरीलाल साहू  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button