राज्य समाचार

जगदलपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारी का अंतिम रिहर्सल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर सी पी बघेल रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस , पुलिस अधीक्षक शलभ  सिंहा एवं जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने तैयारी के संबंध में कमीबेशी को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी प्रवीण भारती कर रहे है।जो 15 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा और विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई शपथ

गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की मतदान  करने की शपथ ली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को मतदान कर लोकतंत्र के पर्व सहभागिता निभाने की शपथ दिलवाई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button