राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
सेंट पेलोटी स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पार्षद अब्दुल रहमान ने फहराया तिरंगा

कोरबा। कोरबा के सेंट पेलोटी स्कूल में आजादी की 76वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया गया। यहां पार्षद अब्दुल रहमान ने तिरंगा फहराया। सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर माल्यार्पण करते हुए आजादी का पर्व पूरे जोश के साथ मनाया गया। भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूल के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति यहां दी।पार्षद ने भी अपने उद्बोधन में शहीदी की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ बच्चो के माता पिता ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।महेश शुक्ल, गंधेश्वर दुबे,रवि जयसवाल आदी मंचसत थे।।


WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info