राष्ट्रीय खबरें

संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण की सीमा हटाना जरूरी : राहुल

मुंबई । कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। यहां राहुल ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर मौजूदा 50 प्रतिशत की सीमा हटाना जरूरी है। कोल्हापुर में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक इस 50 फीसदी की सीमा को हटाने के लिए कानून पारित करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोकसभा और राज्यसभा में जाति जनगणना पर कानून पारित करना सुनिश्चित करेंगे और कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि दलितों या पिछड़े वर्गों का इतिहास स्कूलों में नहीं पढ़ाया जा रहा था, उन्होंने आरोप लगाया कि अब उस इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर आप ओबीसी समाज को देखें, जैसे ही मैंने स्वप्निल कुम्हार से हाथ मिलाया, जिन्होंने मुझे मूर्ति दी, संपर्क से ही मुझे समझ आ गया कि इस हाथ में हुनर है। जिन हाथों में हुनर होता है, लोग उन्हें पीछे बिठा देते हैं। भारत में ये 24 घंटे हो रहा है। मैंने कभी स्कूल में दलितों, पिछड़ों का इतिहास नहीं पढ़ा। आज तो इससे भी उल्टा हो रहा है, जो इतिहास है, उसे किताबों से हटा दिया जा रहा है। इतिहास के बिना, अपनी जगह और स्थान की समझ के बिना शिक्षा संभव नहीं है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले… इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button