राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार होंगी व्यवस्थाएं मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप पूरी की जाएं।
Live Cricket Info
