राज्य समाचार

सात समंदर पार वियतनाम में छत्तीसगढ़ कोरबा जिले की बेटी सिद्धि सिंह ने लहराया परचम

भारत संस्कृति यात्रा” प्रतियोगिता में  डीपीएस एनटीपीसी 6 वीं की छात्रा सिद्धि सिंह ने की शिरकत जीता प्रथम पुरस्कार
हनोई-वियतनाम में भारत की प्रतिभा का परचम – सिद्धि सिंह ने जीता प्रथम स्थान. सात समुंदर पार विदेश की धरती में
कोरबा – .गेवरा दीपका  हाल ही में हनोई वियतनाम में आयोजित “भारत संस्कृति यात्रा”  प्रतियोगिता में भारत की छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोरबा जिला के औद्योगिक नगरी दीपका शक्ति नगर की होनहार छात्रा और कला गीत संगीत में माहिर डीपीएस एनटीपीसी मैं अध्यनरत कक्षा छठवीं की छात्र सिद्धि सिंह ने महज इतनी छोटी सी उम्र में दो बार विदेशी धरती पर भजन गाकर भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए इस वर्ष प्रथम स्थान को प्राप्त किया है
बता दें प्रतिभाशाली छात्रा सिद्धि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भजन (सब-जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी इस उपलब्धि से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है
सिद्धि सिंह बचपन से ही कला और संगीत में विशेष रुचि होने के कारण यह अनेकों प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कृत हो चुकी है
 सिद्धि सिंह के इस उपलब्धि के पीछे इनकी माताजी जो प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका है एवं एक सामान्य परिवार से प्रमोद सिंह और प्रदीप सिंह ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए हर स्तर पर इन्हें प्रोत्साहित किया है
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सिद्धि सिंह की मेहनत, समर्पण और संगीत के प्रति लगाव ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
सिद्धि सिंह की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button