राज्य समाचार

सरस मेला में कोंडागांव जिला ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

Spread the love

कोंडागांव। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 से 19 अक्टूबर तक जगदलपुर में बस्तर मड़ई एवं क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन हुआ। इस मेले में कोंडागांव जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जो जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का संकेत है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों से दो-दो समूहों और उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी सहित कुल 12 समूहों ने मेले में हिस्सा लिया। डी एम एम विनय सिंह ने इस सम्बन्ध में बताया कि सरस मेले में समूहों द्वारा कुल 12 लाख 38 हजार 800 रुपये के उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया था, जिसमें से लगभग 5 लाख 66 हजार 930 रुपये के उत्पादों का विक्रय हुआ। कोंडागांव जिला ने इस उपलब्धि के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। उनके विजन में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरस मेला जैसी प्रदर्शनी महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर देती हैं, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, बल्कि आत्मनिर्भरता का भाव भी विकसित होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button