राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने कर्रेगुट्टा पहाड़ पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया
ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।
Live Cricket Info
