राज्य समाचार

बलरामपुर में कृषि मंत्री नेताम ने किया नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समीप 48.03 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नेताम ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मंत्री नेताम ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने नए कार्यालय भवन के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button