राज्य समाचार

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता आवश्यकःन्यायमूर्ति उबोवेजा

रायपुर।  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित विवेकानंद सभागार में भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा, प्रमुख लोकायुक्त, छत्तीसगढ़ लोक आयोग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री भास्कर विलास संदीपन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी. एस. ध्रुव, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार, दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन,उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

 

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक एवं प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। इसी उद्देश्य से आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी।  न्यायमूर्ति  श्री उबोवेजा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है।

 

कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  यशवंत कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है।

सीईओ श्री कुमार ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम यह संदेश देती है कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है। प्रत्येक मतदाता का वोट देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में नव मतदाताओं और निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को और वर्ष 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पुरस्कार अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया।

 

जिसमें ‘नवाचार आधारित मतदाता जागरूकता पहल’  के लिए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले को, ‘निर्वाचन प्रबंधन एवं व्यवस्थापन (लॉजिस्टिक्स)’ के लिए सूरजपुर जिले  को, ‘प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण’ के लिए दुर्ग जिले को तथा ‘निर्वाचन में प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग’ के लिए जशपुर जिले को सम्मानित किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button