राज्य समाचार

सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक में सवार चार लोगों की मौत

महासमुंद, 18 फरवरी। कल गुरूवार देर रात झलप बरेकेल के पास जबरदस्त सड़क दुघर्टना में एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चारों बागबाहरा के बंसुलाडबरी निवासी हैं। सभी चारों एक ही बाइक में सवार थे। पुलिस के मुताबिक इसकी वाहन को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार मृतक ढांक ग्राम से तेंदूकोना होते हुए बसुलाडबरी जा रहे थे कि बरेकेल गांव के पास यह घटना हुई। मृतकों में जामलाल पिता लक्ष्मण नागवंशी, प्रेमलाल पिता पुरूषोत्तम 18 वर्ष, हुमन पिता उमाशंकर 18 वर्ष, बुगली बाई पति पुष्षोत्तम 45 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद सभी शवों को एक साथ बागबाहरा सामुदायिक केंद्र भिजवाया गया। अभी तक की स्थिति में खबर है कि आज प्रातः 11बजे तक पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। खबर मिलने के बाद बसुलाडबरी गांव में मातम है। इस घटना से सभी लोग अवाक हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button