राज्य समाचार

युवोदय की टीम को कराया गया एक्सपोजर विजिट

Spread the love

जांजगीर-चांपा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत एनआरएलएम की महिलाओं, युवोदय की टीम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक्सपोजर विजिट कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि विजिट के दौरान उन्हें कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर, नवा बिहान, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, महिला डेस्क तथा सायबर सेल आदि का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उक्त समस्त लाभार्थियों को प्रत्येक कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा उनके द्वारा पीड़ितों को दी जाने वाली प्रत्येक सुविधा सहायता की जानकारी प्राप्त हुई।

विजिट के दौरान कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर में लाभार्थियों को सखी के कार्य एवं उद्देश्य, हिंसा के प्रकार तथा महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक शिकायत पोर्टल (शी बॉक्स) तथा आपातकालीन सेवाओं महिला हेल्पलाईन 181, 112 के संबंध में विस्तारपूर्वक कानूनी एवं विभागीय जानकारी दी एवं पॉम्पलेट वितरण किया गया। हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए की जाने वाली प्रत्येक कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत ऐसी पीड़ित महिलाओं को धारा 125 के अंतर्गत दी जाने वाली भरण-पोषण का अधिकार तथा धारा 19 के अंतर्गत निवास संरक्षण का अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी मोहन राठौर के द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला डेस्क के संबंध में जानकारी दी गई कि महिलाएं अपनी समस्याओं को निसंकोच पुलिस को बता सके इस उद्देश्य से महिला अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाता है। इसी तरह सायबर सेल के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। विजिट के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर केन्द्र प्रशासक एच. निशा खान, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button