राज्य समाचार
देवांगन समाज के भवन का लोकार्पण कल, जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष उपस्थिति

कोरबा। देवांगन समाज के लिए गौरव का क्षण है, जब समाज का अपना भवन अब लोकार्पण के लिए तैयार है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम कल रविवार, 8 जून को प्रातः 11:00 बजे, वार्ड क्रमांक 28, मिनीमाता कॉलेज के पीछे आयोजित किया जाएगा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी रहेंगे।
वहीं,कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर एवं लोकप्रिय जननेत्री श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत जी करेंगी।विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन जी की भी उपस्थिति रहेगी।

इस भवन का निर्माण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन एवं कोरबा के लाडले विधायक तथा प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी के नेतृत्व में विधायक निधि द्वारा यह भवन का निर्माण संभव हो पाया है।
यह भवन समाज की एकता, आत्मबल और विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Live Cricket Info
