17/04/2026

घूसखोर हेड कांस्टेबल हुआ सस्पेंड, मारपीट के आरोपियों से मांगे 15 हजार

0

बिलासपुर में चकरभाठा के पास ही गांव बोड़सरा में गाली-गलौच और मारपीट के एक मामले के निपटारे के लिए प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपए लेकर आरोपियों को छोड़ देने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। रुपए देने वाले ने लेन देन को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया था।रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरवेंद्र खूंटे का वीडियो सामने आते ही SP पारुल माथुर ने उसे निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की विभागीय जांच से पहले प्राथमिक जांच के आदेश दिए हैं।

इस वीडियो में हेड कांस्टेबल 36 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। वीडियो में हवलदार बोल रहा है कि 15 हजार रुपए में 8 हजार TI को देना पड़ेगा, एक हजार मुंशी-मददगार को देना पड़ेगा, दो हजार रुपए बाजू में बैठने वाले को देना पड़ेगा। मेरे लिए बचेगा सिर्फ चार हजार रुपए।

आठ अप्रैल को चकरभाठा क्षेत्र के बोड़सरा गांव में मेले का आयोजन किया गया था, जहां दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, तब पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने में बैठा लिया। फिर उन्हें जमानत पर छोड़ने के लिए 36 हजार रुपए की मांग की गई। बाद में आरोपियों ने 15 हजार रुपए में सौदा तय किया और 10 हजार रुपए हवलदार हरवेंद्र खूंटे ने वसूल लिया। साथ ही बकाया पांच हजार रुपए नहीं देने पर गैरजमानतीय धारा जोड़कर जेल भेजने की धमकी दी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News