राज्य समाचार

KORBA:दीपका में फूट ओवर ब्रिज बना सफेद हाथी, 10 वर्षों में नहीं आया उपयोग में, अब तोड़ने की तैयारी

Spread the love

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा प्रबंधन ने लगभग 10 साल पहले करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत से एक फूट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया था।

कोरबा,(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। थाना चौक से दीपका चौक तक गौरव पथ पर भारी वाहनों के आवागमन के बीच दुर्घटनाओं को रोकने और दीपका कॉलोनी से प्रगति नगर कॉलोनी को जोड़ने के उद्देश्य से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा प्रबंधन ने लगभग 10 साल पहले करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत से एक फूट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया था। लेकिन इस ब्रिज का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हुआ, और आज यह सफेद हाथी बनकर रह गया है। अब प्रशासन इसे तोड़ने की तैयारी कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

यह ब्रिज इस उद्देश्य से बनवाया था कि कॉलोनियों के बीच पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले और सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी आए। भारी वाहनों के दबाव के बीच पैदल यात्रियों के लिए यह एक राहत का साधन बन सकता था,हालांकि, इस ब्रिज का उपयोग कभी शुरू नहीं हो सका और ना ही इसे यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया। नतीजतन, यह ब्रिज धीरे-धीरे अनुपयोगी होता गया और स्थानीय लोगों के लिए किसी काम का नहीं रह गया।
वर्तमान में थाना चौक से दीपका चौक तक एक नए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इस नए ओवरब्रिज के निर्माण में यह फूट ओवर ब्रिज बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसे देखते हुए अब इस पुराने फूट ओवर ब्रिज को डिस्मेंटल (तोड़ने) का निर्णय लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button