राज्य समाचार

नर्सों ने ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील, अस्पताल प्रबंधन ने काम से निकला

Spread the love

रायपुर 26 फरवरी। राजधानी के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑपरेशन थिएटर में तीन नर्स द्वारा रील बनाने की बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर इमरजेंसी वार्ड से वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रबंधन ने तीनों नर्स को हटा दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ओटी में ये तीनों नर्स सिरिंज लेकर ‘फिरता रहूं दर बदर’ और ‘कोलावेरी डी’ गाने पर रील बना रही हैं. राज्य के शासकीय अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बर्न वार्ड के विभागाध्यक्ष और सिस्टर इंचार्ज ने पत्र लिखकर इस अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई. बैठक में ये निष्कर्ष निकला कि ऑपरेशन थियेटर सेंसेटिव जगह होती है. बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा काम किया गया है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button