राज्य समाचार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दौरा कार्यक्रम
बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 24 दिसंबर को बिलासपुर पहुंच रहे हैं निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार खान 24 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे ।
खान 2 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 4:30 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर पहुंचेंगे। दूसरे दिन 25 दिसंबर को सर्किट हाउस बिलासपुर से 11:15 बजे रवाना होकर 11:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कोनी पहुंचेंगे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
वे दोपहर 11:30 से 12:30 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान माला कार्यक्रम में शामिल होंगे ।राज्यपाल खान कार्यक्रम के समापन के बाद 12:45 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे और अपराह्न 3 बजे राजभवन रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे।
Live Cricket Info
