राज्य समाचार

राज्यपाल 26 को कोरिया प्रवास पर, प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक

Spread the love

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 26 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया जिले पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल 25 मार्च की रात रायपुर से रेल मार्ग द्वारा बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे और 26 मार्च की सुबह पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान वे सुबह 11 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा, राज्यपाल श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत पौधरोपण भी करेंगे। वे जिले में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करने के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा भी करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button