राज्य समाचार
जंगल में IED ब्लास्ट से ग्रामीण गंभीर घायल


बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। उसूर ब्लॉक के पुजारीकांकेर जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण कलमू गंगा नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ, जिससे ग्रामीण के पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर सीआरपीएफ कैंप की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

यह घटना एक बार फिर नक्सलियों की आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाली रणनीति को उजागर करती है। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

Live Cricket Info
