राष्ट्रीय खबरें

देशभर में शीतलहर का कहर; 7 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

Spread the love

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सर्द हवाओं और बर्फबारी ने देश के कई हिस्सों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली से राजस्थान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी है।

हिमालय और जम्मू-कश्मीर की बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को सर्द हवाओं की चपेट में ला दिया है। मौसम विभाग ने सात राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6°C दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
एयर क्वालिटी भी खराब कैटेगरी में पहुंच गई, जहां नेहरू नगर में AQI 310 दर्ज किया गया। राजस्थान में सीकर और चूरू जैसे इलाकों में माउंट आबू से भी कम तापमान दर्ज किया गया।
माउंट आबू का तापमान 3°C, जबकि सीकर का तापमान 1.5°C तक गिर गया। ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में कैद हो गए। उत्तर प्रदेश में हिमालय की बर्फबारी का असर साफ दिखाई दे रहा है। 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 26 जिलों में कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। विजिबिलिटी घटकर 70 मीटर तक रह गई है। अयोध्या में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया। पारा गिरने से लोग सर्दी के चलते सुबह जल्दी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button