राज्य समाचार

तलवार लहराकर गांव में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

धमतरी। तलवार लहराकर गांव में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार हुआ है। भखारा पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति जो ग्राम कानामुका महावीर चौक के पास अपने हाथ में एक लोहे का धारदार हथियार तलवार को लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा की सुचना पर तत्काल भखारा पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कानामुका में महावीर चौक में पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार लोहे की तलवार को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रोहित धनकर पिता कली राम धनकर उम्र 24 वर्ष साकीन कानामुका वार्ड क्र.15,थाना भखारा जिला धमतरी का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य अपराध आर्म्स एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष आरोपी से धारदार लोहे का तलवार को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 25,27आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शहर एवं ग्रामों में बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button