राज्य समाचार

राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा के तीन खिलाड़ी का हुआ छत्तीसगढ़ टीम में चयन

सरगुजा नेटबॉल संघ के तीन खिलाड़ी इंदौर में नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  राष्ट्रीय स्तर सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता इंदौर मध्यप्रदेश में 25 मई से 28 मई तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें सरगुजा नेटबॉल संघ से तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ। बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव एवं बालिका में सिमरन भगत,अंकिता गुप्ता का चयन हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया सरगुजा जिला नेटबॉल संघ से बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव एवं बालिका में सिमरन भगत,अंकिता गुप्ता का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए चयन हुआ। खिलाड़ी नियमित रूप से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं।

सरगुजा जिला से चयनित तीन खिलाड़ियों को नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह, के.पी सिंह, खुशबू गुप्ता के साथ जिला नेटबाल संघ परिवार व सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button