राज्य समाचार

मानव सेवा मिशन ने वृद्धा आश्रम में प्रदान की सेवा

 

 –कोरबा –  अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मानव सेवा मिशन द्वारा सेवा कार्यों के अंतर्गत प्रशांति वृद्धा आश्रम, कोरबा पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गजनों का हालचाल जाना गया एवं उनसे आत्मीय मुलाकात की गई।

 

 

इस दौरान बुजुर्गों को दैनिक उपयोग हेतु राशन सामग्री, सूखा नाश्ता एवं तरबूज प्रदान किया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए चार मटके भी भेंट किए गए।

 

मानव सेवा मिशन के सदस्यों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, दिनेश पृथ्वीकर, पार्षद तरुण राठौर, लिलेश्वर शर्मा, राम सहाय पटेल, संजू धुर्वे, राजेन्द्र देवांगन, सोहित, माधुरी चन्द्रा, अल्का पृथ्वीकर, स्मिता पटेल, प्रतिभा देवांगन एवं छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

मानव सेवा मिशन, बालको
जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button